उरई जालौन-------: (रिपोर्ट -विनय पांचाल भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मुख्यालय उरई में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के शुभ अवसर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए देश में बाबासाहेब आंबेडकर का एक बहुत बड़ा योगदान रहा है इन्होंने देश के लिए हर कुर्बानी दी है इतना ही नहीं संविधान बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है
भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर काँग्रेस जनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस अवसर पर अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी अनु.जाति जनजाति विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व साँसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि बाबा साहब ने देश को संविधान सौंपते समय समतामूलक समाज की परिकल्पना की थी आज हम सभी बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। काँग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में सभी धर्मों सभी वर्गों को समानता का अधिकार दिया और देश की एकता अखंडता के लिए आजीवन काम किया।इस अवसर पर दीपांशु समाधिया , अमित पाण्डेय उसरगॉव, शकुन्तला पटेल,राजू मिश्रा, अरविन्द त्रिपाठी, सीताराम वर्मा , नेतराम निरंजन, शिवम तिवारी, पुरुषोत्तम त्रिपाठी, कमलेश उदैनिया, हेमन्त कुलश्रेष्ठ, शैलेन्द्र तिवारी,मोनू सिंह, दिलीप राजपूत, हाजी ख्वाजा वख्श ,चांद खां मंसूरी, नूर हसन, इरफान खां, वरकत अली, सानू खां, महबूब खां आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment