पुलिस ने किया 2 लोगों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 21 March 2021

पुलिस ने किया 2 लोगों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

कोंच जालौन------: (रिपोर्ट  अतुल शास्त्री भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन कोंच कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला से 2 लोगों ने किया दुष्कर्म जिसकी शिकायत महिला के पति ने कोतवाली में की कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने उसकी पत्नी के साथ दो लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुष्कर्म करने वालों मेें एक बाबा टाइप का व्यक्ति शामिल बताया गया है। कोंच आए एएसपी ने इस पूरे मामले को लेकर बताया है कि महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कोई धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। रविवार को भंडारे का आयोजन था। गांव की रहने वाली एक महिला के पति ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि कार्यक्रम में औरैया जिलेे के फफूंद से आए बाबा मनोज राजपूत एवं किंचू राजपूत निवासी ग्राम बसोव ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह और सीओ राहुल पांडेे ने महिला और उसके परिजनों सेे पूछताछ की है। महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

Pages