लेखपाल संघ ने तहसील दिवस में एडीएम को सौपा ज्ञापन - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 2 February 2021

लेखपाल संघ ने तहसील दिवस में एडीएम को सौपा ज्ञापन

उरई  जालौन------: (रिपोर्ट -विनय पांचाल भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन की मुख्यालय उरई में जिला लेखपाल संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में खंडमंत्री दिनेश कुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री अमित कुमार पाल, तहसील अध्यक्ष रविप्रकाश सिंह, राजेंद्र प्रजापति, राजकुमार श्रीवास्तव, शत्रुघन सिंह, लायक सिंह आदि ने तहसील दिवस में मौजूद अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह को ज्ञापन भेंट करते हुए बताया कि परिषद के आदेश संख्या 1-1-18-19 दिनांक 11 दिसम्बर 19 के अनुसार लेखपाल को आय-जाति निवास प्रमाणपत्र पर 5 रुपये की दर से भुगतान किया जाना था उक्त आदेश के अनुसार झांसी मण्डल के दो जनपदों ललितपुर एवं झांसी में लेखपालों को शासनादेश के अनुसार भुगतान किया जा रहा है जबकि जनपद जालौन के लेखपालों को भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे लेखपाल संघ में आक्रोश देखा जा रहा है। लेखपाल संघ ने ज्ञापन के माध्यम से ललितपुर एवं झांसी की तरह भुगतान करवाये जाने की मांग उठाई है।

No comments:

Post a Comment

Pages