अकोढ़ी दुबे प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पुस्तक वितरण व प्रतिभा सम्मान समारोह - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 24 August 2020

अकोढ़ी दुबे प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पुस्तक वितरण व प्रतिभा सम्मान समारोह

 जालौन उरई ---------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 के  चलते स्कूलों में अध्यापन कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसलिए घर में पढ़ाई करने का पूरा समय है। जिन विषयों की पुस्तकें मिल गई हैं, उनकी पढ़ाई करें। परिवार के लोगों से पूछें अगर फिर भी समस्या का समाधान न हो अपने शिक्षक से बात करें। यह बात बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने प्राथमिक स्कूल में बच्चों को पुस्तक वितरण व प्रतिभा सम्मान समारोह में कही।

प्राथमिक स्कूल अकोढ़ी दुबे में आयोजित समारोह में पंजीकृत 67 बच्चों में से 15 बच्चों को पुस्तकों का सेट, ड्रेस वितरित की। प्रतिभावान बच्चों के अभिभावकों को शील्ड देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व उन्होंने स्कूल की साज सज्जा तथा बच्चों को पढ़ाने के रोचक तरीके से पढ़ाई सामग्री को देखा। स्कूल के प्रधानाध्यापक सुबोध सिंह तथा धर्मेंद्र सिंह सेंगर की प्रशंसा की और अध्यापकों को प्रेरणा लेने की सलाह दी। शिक्षकों को बच्चों को आधुनिक व रोचक तरीके से पढ़ाई कराने की सलाह दी। बीएसए ने स्कूल में पौधारोपण किया। बीईओ कमलेश गुप्ता, चित्रांगदा गुप्ता, समरथ पाल, प्रधान कोमेश साहू समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages