उरई /जालौन-----------( ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24 ) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन 73 वां गणतंत्र दिवस हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान उरई जिला जालौन कार्यकारिणी द्वारा उत्साह के साथ जिला कार्यालय पर मनाया गया । सर्वप्रथम बुंदेलखंड अध्यक्ष डॉ शिवकुमार पांचाल ने जिला कार्यालय पर तिरंगा फहराया ।तत्पश्चात समस्त सदस्यों ने राष्ट्रगान में भाग लिया। इस अवसर पर डॉ शिव कुमार पांचाल ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की अपने देश के गणतंत्र को बनाए रखने के लिए हम सभी की उर्जा की आवश्यकता है । हम सभी आज यह शपथ लें कि देश में गणतंत्र बना रहे , इसी दिशा में हम सभी कार्य करते रहेंगे । इस अवसर पर जिला प्रभारी रोहित गुप्ता ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है यह दिन बहुत सी यादों को संजोए हुए हैं । जिला संगठन सचिव अनिरुद्ध विश्नोई ने उपस्थित सदस्यों को गणतंत्र का महत्व बताया । जिला उपाध्यक्ष श्री अतुल कुमार इमिलिया ने संगठन के सभी सदस्यों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई कि हम सभी सदैव देशहित के कार्य एवं सामाजिक कार्य करते रहेंगे एवं संस्था द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे मे बताया ।महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती संगीत पटेल ने उन सभी वीर शहीदों के बारे मे बताया और कहा कि हम सभी को अपने देश के गणतंत्र बनाये रखना है ।महिला मंच जिला सचिव श्रीमती नूरी बानों ने आए हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया एवं विश्वास दिलाया कि हम सभी मिलकर संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करते रहेंगे । समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने का कार्य करती रहूंगी । इस अवसर पर संस्था के जिला महासचिव द्वारा मिष्ठान का वितरण किया गया ।इस अवसर पर नगर के प्रमुख व्यवसायी श्री नीरज निरंजन के साथ श्री गंगा राम यादव,श्री समीर विश्नोई जी,श्री नीरज, श्री मितुल शर्मा,श्री विकास कुमार, श्री राघवेंद्र, श्री वीरू, श्री पप्पू भाई के साथ साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।
अनिरुद्ध विश्नोई
जिला संगठन सचिव
No comments:
Post a Comment