प्रयागराज-------: उत्तर प्रदेश माफिया घोषित किये गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद की अवैध और बेनामी सम्पत्तियों को पिछले दो हफ़्तों से प्रयागराज में सरकारी बुलडोजर चलाकर उन्हें ज़मींदोज़ किया जा रहा है. दो हफ्ते में अब तक अतीक की ग्यारह इमारतों पर सरकारी बुलडोजर चल चुका है, जबकि दस प्रॉपर्टीज़ को सीज़ कर उन्हें जब्त किया गया है. बाहुबली के खिलाफ सरकारी अमले की कार्रवाई फिलहाल यहीं नहीं रुकने जा रही है, बल्कि वह बुलडोजर से आगे बढ़ते हुए अब कुछ बिल्डिंग्स को डायनामाइट लगाकर रिमोट के ज़रिये बारूद से उड़ाने की भी तैयारी में है. डायनामाइट के इस्तेमाल से बारूद के ज़रिए अतीक की करोड़ों की बेशकीमती इमारत को उड़ाने का खाका तैयार कर लिया गया है. इस काम में कोई जनहानि न हो और आस पास की दूसरी बिल्डिंग्स को कोई नुकसान न पहुंचे, इसके लिए बाहर से आने वाली एक्सपर्ट्स की टीम का इंतजार किया जा रहा है. एक्सपर्ट की टीम के आने के बाद उसकी निगरानी में ही इस बारूदी काम को अंजाम दिया जाएगा.
Wednesday, 14 October 2020
माफिया घोषित किए गए बाहुबली सांसद अतीक अहमद
Tags
# प्रयाग राज
Share This
About Editer
प्रयाग राज
Labels:
प्रयाग राज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment