बुंदेलखंड कोऑर्डिनेटर लालाराम अहिरवार ने फीता काटकर किया बसपा प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन
रिपोर्ट- वीरेंद्र सिंह चौहान भारत News Nation 24 उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन
सदर विधानसभा सीट उरई के प्रत्याशी के कार्यालय का शुभारंभ झांसी जॉन के जोनल कोऑर्डिनेटर लालाराम अहिरवार ने फीता काटकर बहुजन समाज पार्टी के उरई विधानसभा सीट से प्रत्याशी सत्येंद्र सिंह उर्फ श्रीपाल के कार्यालय का उद्घाटन किया।
कार्यालय के उद्घाटन के दौरान उन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यक्रम में आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उनका कहना था कि 1932 में जब संविधान में मताधिकार का चैप्टर लिखा जाना था तो उसमें बाबासाहेब ने हम दबे कुचले अछूत कहे जाने वाले लोगों को वही अधिकार दिलाने का काम किया है जो कि एक राजा महाराजा के लिए होता है साथ ही उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के पद चिन्हों पर चलते हुए हमारी बहुजन समाज पार्टी ने 2007 में जिस तरह से पूर्ण बहुमत की सरकार उत्तर प्रदेश में बनाई थी एक बार फिर पुरजोर कोशिश करते हुए हम सभी मिशनरी कार्यकर्ताओं को मेहंदी के हाथ मजबूत करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है आइए सुनते हैं क्या कहते हैं बुंदेलखंड कोऑर्डिनेटर लालाराम अहिरवार रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान की
No comments:
Post a Comment