आज से होगा कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू बनाए गए 3 केंद्र - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 15 March 2020

आज से होगा कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू बनाए गए 3 केंद्र

जालौन उरई--------- : उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  मैं  यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद अब आज सोमवार से कापियों का मूल्यांकन कार्य शुरू होने जा रहा है। जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं। किसी तरह की अव्यवस्था न रहे इसके लिए रविवार को केंद्रों में साफ सफाई के साथ अन्य सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। कापियां स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में जांची जाएंगी।

बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन करने के लिए शहर में राजकीय इंटर कॉलेज उरई, सनातन धर्म इंटर कॉलेज उरई, श्री गांधी इंटर कॉलेज उरई को केंद्र बनाया गया है। जीआईसी में इंटर की जबकि दो केंद्रों में हाईस्कूल की कापियां जांची जानी है। रविवार को तीनों केंद्रों के कमरों की सफाई की गई। पीने का पानी, हाथ धोने के लिए साबुन, डेटाल आदि रखा गया। सीटिग प्लान इस तरह के बनाया गया कि पर्याप्त दूरी पर परीक्षक बैठें। कैंटीन के लिए भी व्यवस्था की गई। केंद्र व्यवस्थापकों ने कैंटीन चलाने वालों से कहा कि शुद्ध व पौष्टिक सामग्री ही रखें। सोमवार को परीक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए केंद्रों में पहुंचे। हर व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया ताकि किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

No comments:

Post a Comment

Pages