उरई जालौन-------: (रिपोर्ट गौरव मिश्रा भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मैं आज दिनांक 20 जनवरी 2021 को हमराह एक्स केडिट एनसीसी सेवा संस्थान,उरई द्वारा जिला कार्यालय पर गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।
कार्यक्रम का शुभारंभ हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान के जिला प्रभारी रोहित गुप्ता द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पण करके की गई ।तत्पश्चात जिला संगठन सचिव श्री अनिरुद्ध विश्नोई , जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार इमिलिया आदि ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए ।हमराह एक्स कैडेट एन सी सी सेवा संस्थान की महिला मंच की जिला सचिव श्रीमती नूरी बानों ने गुरु जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह जैसा महापुरुष आज बहुत आवश्यक है ।हमें इन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिला प्रभारी श्री रोहित गुप्ता ने कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा जो सेवा भाव उत्पन्न किया गया है हम सभी को उसी को आगे बढ़ाते हुए जीवन जीना है ।सेवा कार्य ही सर्वोत्तम कार्य है ।
जिला संगठन सचिव श्री अनिरुद्ध विश्नोई ने इस अवसर पर गोपाल गहोई को हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान का जिला महासचिव जालौन घोषित किया ।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महासचिव गोपाल गहोई ने आश्वस्त किया कि हमारी संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को निकट भविष्य में बढ़ाया जाएगा एवं शीघ्र ही सदस्यता अभियान का बड़े स्तर पर शुभारंभ किया जाएगा ।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री अतुल कुमार इमलिया ने श्री गोपाल गहोई को माला पहनाकर उनका स्वागत किया एवं उनको शुभकामनाएं प्रेषित की ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री प्रशांत गुप्ता जी,डॉ प्रियंका, श्री गंगा राम यादव जी, श्री जगत जी के एवं भारत न्यूज़ नेशन 24 के पत्रकार गौरव मिश्रा के साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अनिरुद्ध विश्नोई
जिला संगठन सचिव
हमराह एक्स कैडेट एन सी सी सेवा संस्थान, उरई
No comments:
Post a Comment