विदाई होकर जा रही नई नवेली दुल्हन रास्ते में हुई लापता - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 19 June 2021

विदाई होकर जा रही नई नवेली दुल्हन रास्ते में हुई लापता

 जालौन /महेवा---------: (रिपोर्ट शिव सिंह सेंगर भारत News Nation24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन विदाई के वक्त ससुराल जा रही नवविवाहिता रास्ते से ही लापता हो गई। इससे ससुरालियों में हड़कंप मच गया और काफी देर तक नई बहू की तलाश की गई। आखिर में ससुराल वाले थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। आरोप है कि बहू किसी पुरुष मित्र के साथ जेवर नगदी के लेकर चली गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी व्यक्ति ने चुर्खी थाना पुुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके बेटे की शादी 13 जून को महेवा क्षेत्र की एक लड़की से हुई थी। बीती 18 जून को वे लोग गाड़ी से बहू को विदा कराकर लौट रहे थे। तभी चुर्खी थाना क्षेत्र के सिम्हारा चौराहे पर कार रोककर चाय नाश्ता करने लगे। इस बीच बहू अचानक लापता हो गई। काफी तलाश करने पर भी बहू का कुछ पता नहीं चला। मायके वालों को भी सूचना कर दी। आरोप है कि बहू जेवर नगदी लेकर अपने किसी पुरुष मित्र के साथ चली गई है। थानाध्यक्ष मनोज का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Pages