जालौन उरई ----------:(रिपोर्ट -डॉ शिव कुमार पांचाल भारत न्यूज़ नेशन 24 चीफ एडिटर )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए आज अपना दल एस जनपद जालौन की वर्चुअल बैठक प्रथम बार जिला अध्यक्ष श्री अनिल अटरिया जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें बतौर जिला प्रभारी श्री सावंत पटेल जी प्रदेश अध्यक्ष (छात्र मंच )ने भी सहभाग किया, एवं महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए,
बैठक में महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता पटेल जी,
जिला महासचिव श्री भगवान सिंह राठौर श्री पंकज शिवहरे श्री विनोद कुशवाहा एवं जिला उपाध्यक्ष श्री राजा बाबू पटेल एवं युवा जिला अध्यक्ष श्री अनिल कुशवाहा जी,
जिला प्रवक्ता श्री रोहित राठौर, नगर अध्यक्ष कौच श्री प्रभाकर याज्ञिक, छात्र मंच जिला अध्यक्ष श्री विशाल चतुर्वेदी सहित
युवा कार्यकर्ता सौभाग्य पटेल ,शिवम पटेल, वेद पटेल आदि ने भी बैठक में सहभाग किया,
बैठक में प्रमुख बिंदुओं जैसे आगामी पंचायत चुनाव तक बूथ स्तर पर संगठन का गठन, रणनीति पर चर्चा हुई, एवं प्रत्येक माह में प्रत्येक जिला पदाधिकारी के ग्राम में पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान एवं कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति सर्वसम्मति से तय की गई, साथ ही आगामी 22 अगस्त को जनपद की वर्चुअल बैठक माननीया राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी के साथ होना सुनिश्चित है जिसके लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को वर्चुअल बैठक में शामिल कराने का प्रयास करवाना होगा ऐसा सभी का प्रयास रहेगा।
No comments:
Post a Comment