कीड़े के काटने से महिला की मौत खेत में घुसी गाय को भगाने गई थी महिला - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 2 September 2021

कीड़े के काटने से महिला की मौत खेत में घुसी गाय को भगाने गई थी महिला



सिरसाकलार-----:  खेत में फसल चर रही गाय को भगाने गई महिला को कीड़े ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे ग्वालियर ले जा रहे थे, रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी शंकर सिंह की 40 वर्षीय पत्नी सुदामा देवी बुधवार की सुबह छह बजे घर के पास खेत में फसल चर रही गाय को भगाने के लिए पहुंची। तभी किसी कीड़े ने उन्हें काट लिया। इसकी जानकारी उन्होंने परिजनों को दी। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया और रास्ते में ही मौत हो गई। महिला की मौत से बेटे आकाश बेटी व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


No comments:

Post a Comment

Pages