अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 15 March 2020

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

हमीरपुर--------:उ.प्र. बुंदेलखंड जनपद हमीरपुर में पनवाड़ी मार्ग पर बसेला पहाड़ी गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार जालौन निवासी दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शवों को सीएचसी में रखवाया है। दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर पर गंभीर चोट आने पर मौत हुई है।

कस्बे के पठानपुरा निवासी भानसिंह यादव ने बताया शनिवार शाम जालौन, डकोर के ग्राम बड़ी बंधौली निवासी उसका भांजा उदयभान (32) पुत्र बाबूराम अपने साथी भरत यादव उर्फ भत्तू (30) के साथ उसके घर आया था। कुछ देर रुकने के बाद दोनों काम से निकले थे। रविवार देर शाम दोनों पनवाड़ी की ओर से बाइक से कस्बा लौट रहे थे। तभी रास्ते में बसेला पहाड़ी गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस दोनों को सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टर आलोक के मृत घोषित करने के बाद शव को शवगृह में रखवा दिया गया। डॉक्टर ने बताया युवक हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे सिर में गंभीर चोट आईं हैं। सिर फटने से दोनों की मौत हुई है। उदयभान अविवाहित था और गांव में ही वन विभाग में वन रक्षक (वाचर) के पद पर कार्यरत था। युवक बाइक पर हेलमेट टांगे थे, जो घटना स्थल पर पड़ा मिला है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Pages