उत्तर प्रदेश-------:लखनऊ कोरोना वायरस के संक्रमण पर अंकुश लगाने के केंद्र सरकार के सम्पूूर्ण lockdown के निर्णय का देश में बड़ा असर हुआ है। इसके बाद भी तब्लीगी जमातियों के कृत्य के कारण उत्तर प्रदेश में केस बढ़ना जारी है। प्रदेश में 75 में से अब कुल 45 जिलों में कोरोना पाजिटिव हैं। उत्तर प्रदेश सरकार 11 जिलों को कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त कर चुकी है।
प्रदेश में शुक्रवार सुबह 36 कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले आए हैं। इस तरह से अब प्रदेश में कुल 1584 पॉजिटिव विभिन्न जिलों के अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें 1100 तब्लीजी जमात से जुड़े लोग हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण अभी तक 24 लोगों की मौत हो गई है। इनमें सर्वाधिक सात लोग आगरा के हैं।
किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ ने आज सुबह 1183 सैंपल की रिपोर्ट आई है। इनमें 17 लोगों की रिपोर्ट कोरोवा पॉजिटिव हैं। इन 16 में से सात आगरा तथा आठ कानपुर के हैं। एक का पता ज्ञात नहीं हो पा रहा है जबकि जिस 17वें की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह लखनऊ में भर्ती था और उसका रिपीट टेस्ट हुआ था
No comments:
Post a Comment