लखनऊ --------:(ब्यूरो रिपोर्ट भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क ) उत्तर प्रदेश मैं अब क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है जहां पर अभी पिछले दिनों आगरा में एक महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई थी और 4 दिन पहले जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में एक महिला पुलिस कांस्टेबल के पति की चाकुओं से मारकर हत्या कर दी गई थी वही आज फिर आगरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। सोमवार की सुबह तीनों के शव जली अवस्था में घर के अंदर मिले। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद शवों को जलाने का प्रयास किया गया है। मरने वालों में पति, पत्नी और जवान बेटा शामिल हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
आपको घटना से अवगत कराते चलें कि घटना उत्तर प्रदेश के आगरा थाना एत्माद्दौला के नगला किशनलाल की है। जहां पर मृतकों में रघुवीर (55 साल), उनकी पत्नी मीरा और 22 वर्षीय बेटा बबलू हैं। रघुवीर मकान में ही परचून की दुकान चलाते थे। रविवार शाम को ही वो ससुराल से लौट कर आए थे। सोमवार सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे पड़ोस के लोग उनकी दुकान से सामान लेने आए। दुकान बंद मिली। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन घर से कोई जवाब नहीं मिला। लोगों ने घर के अंदर झांका देखा तो धुआं निकल रहा था। अनहोनी की आशंका पर पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने किसी तरह घर का दरवाजा खोला। पुलिसकर्मी घर के अंदर गए तो मंजर देखकर सन्न रह गए। रघुवीर, पत्नी मीरा और पुत्र बबलू के शव एक ही कमरे में जली हुई हालत में पड़े थे। बबलू और मीरा के हाथ बंधे हुए थे, जबकि रघुवीर के गले में फंदा पड़ा हुआ था। तिहरे हत्याकांड की जानकारी पर आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनंद, पुलिस महानिरीक्षक ए. सतीश गणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और पड़ोस के लोगों से जानकारी ली। एडीजी अजय आनंद ने बताया कि नगला किशन लाल में एक ही परिवार के तीनों की हत्या हुई है। हत्या के बाद शवों को जलाने का प्रयास किया गया है। किसने हत्या की है, इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। एडीजी ने दावा किया है कि घटनास्थल से कुछ सुराग मिले हैं। जल्द की घटना का खुलासा होगा।
No comments:
Post a Comment