लखनऊ-------:उत्तर प्रदेश प्रेम संबंधों के चलते अधेड़ की हत्या पारा के पूर्वीदीन खेड़ा जेबी गार्डेन में बीते 6 जुलाई को अधेड़ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। मामले की जानकारी होनें पर अधेड़ की बहन ने पारा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी। सर्विलांस की मदद से तीन लोगों को हिरासत में लिया उसके बाद पूछताछ की। जिसमें तीनों ने गला दबाकर हत्या कर शव को कपड़े में लपेटकर नाले में फेकने की बात बताई। जिस पर पुलिस ने नाले से बीती देर रात अधेड़ का शव बरामद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी दीनखेड़ा जेबी गार्डेन निवासी 48 वर्षीय उदयराज सिंह यादव उर्फ बाबा मुख्य रूप से अमेठी शिवरतनगंज सेमरउटा पूरेचिन्ता गांव का रहने वाला था और जेबी गार्डेन में पिछले पन्द्रह साल से रहता था। वहीं उसके साथ में माल बेलाहार सिसवारा निवासी राजेश्वरी अपने आठ बच्चों के साथ रहती थी। लाॅकडाउन के समय राजेश्वरी का पति छेद्दू रावत भी आ गया था और अक्सर उदयराज के साथ ही कमरे पर रहता था और बीते छह जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में उदयराज सिंह लापता हो गया था। जिस पर उदर राज का हाल लेने के लिए अमेठी निवासी बहन रामदुलारी ने मोहल्ले में फोन किया। जिस पर मोहल्ले के लोगों ने रामदुलारी को उदयराज के गांव जाने की बात बताई थी।
No comments:
Post a Comment