अवैध मीटर हटाने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ दबंगों ने की मारपीट - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 13 August 2021

अवैध मीटर हटाने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ दबंगों ने की मारपीट

 जालौन /कालपी ---------:(रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारत  News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बागी में शुक्रवार को उपखंड अधिकारी के निर्देश पर अवैध मीटरों को हटाने गई विद्युत टीम के साथ दबंगों ने मारपीट की। साथ ही टीम के सदस्यों को बंधक बनाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विद्युत कर्मियों को छुड़ाया। थााना में पहुंच कर बिजली विभाग के कर्मचारी ने तहरीर दी।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश कुमार टीजीटू ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शिकायत मिली है। बागी गांव में अवैध रूप से कई लोग मीटर लगा कर विद्युत चोरी कर रहे है। उपखंड अधिकारी ऋषभ राजपूत के निर्देश पर वह 6 कर्मचारियों के साथ मीटर हटाने के लिए गए थे। इस पर गुस्साए दबंगों ने विद्युत कर्मी राकेश गुप्ता व आशीष को पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। अन्य कर्मियों ने जब बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पकड़ कर बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने विद्युत कर्मियों को छुड़ाया। विगत दिनों पूर्व बबीना में भी बकाएदारों के कनेक्शन काटने को लेकर विद्युत कर्मियों के साथ मारपीट हुई थी। लगातार दो घटनाओं से विद्युत कर्मियों में रोष है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। आक्रोशित कर्मचारियों का कहना है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह लोग विद्युत उपकेंद्रों में ताला डाल कर आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उपखंड अधिकारी ऋ षभ राजपूत ने कहा कि टीम को भेजा गया था। कर्मचारियों के साथ मारपीट व अभद्रता बर्दाश्त नही की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Pages