प्राप्त जानकारी के अनुसार जालौन के कोच कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भेंड़ निवासी अमर सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गुरुवार रात को उसके भाई सरमन के साथ गांव का ही रामकुमार जाटव शराब पी रहा था। उसने अपने भाई और रामकुमार को शराब पीने से मना किया तो वह उसके साथ गाली गलौज कर झगड़ा करने लगा और कुछ देर बाद ही राजकुमार के बेटे प्रशांत व भाई कैलाश मौके पर कुल्हाड़ी लेकर आ गये और उसके कंधे में मार दी जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस से उक्त युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
जालौन उरई-------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण covid-19 लॉक डाउन 4 के चलते जालौन के कोंच कोतवाली अंतर्गत ग्राम भेंड़ में ग्रामीण ने शराब पीने से मना करने पर शराबियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
No comments:
Post a Comment