जालौन------:( रिपोर्ट- विनय पांचाल भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के जालौन उरई मार्ग पर मां कामाख्या देवी मंदिर के श्रद्धालुओं ने मां नवदुर्गा नगर सेवा समिति के तत्वावधान में 111 मीटर लंबी चुनरी एवं 251 भव्य कलश पदयात्रा निकाली गई। नगर के सभी प्रमुख मंदिरों से होकर कामाख्या देवी मंदिर पहुंची। जहां माता को विधि विधान से चुनरी चढ़ाई गई। रास्ते में भक्तों ने पुष्पवर्षा भी की।
सोमवार को बड़ी माता मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा में डीजे में बज रहे देवी गीतों की ध्वनि पर भक्त थिरकते हुए व मैया के जयकारे लगाते रहेे। यात्रा द्वारिकाधीश मंदिर, बड़ी माता, नाना महाराज, गोविंदेश्वर, मां सरस्वती मंदिर, काली मंदिर, कोतवाली स्थित रक्षिकेश्वर मंदिर होते हुए पहाड़पुरा के लिए चली गई। वनखंडी देवी कालपी धाम के महंत जमुनादासजी महाराज भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी, पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, अभय सिंह राजावत, अनिल याज्ञिक, पुष्पेंद्र यादव, शैलेंद्र सिंह, राजसिंह सेंगर, नीरज राठौर, अनुराग, सतीश सेंगर, सुशील द्विवेदी, विजय, आशा, खुशबू, ममता, अंजलि, प्रवीणा, रंजना, आराधना, संगीता आदि भक्त शामिल रहे। इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित हुए हवन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
No comments:
Post a Comment