काशी में रंग भरी होली का आगाजग - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 6 March 2020

काशी में रंग भरी होली का आगाजग


उत्तर प्रदेश---------: काशीआज 6 मार्च फागुन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से भगवान शिव की पावन नगरी काशी में रंभभरी होली का आरंभ हो रहा है। रंगभरी होली की यह उत्सव होली पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा तक मनाया जाएगा। काशी वासी के शिव भक्तों की मान्यता है कि आज ही के दिन माता पार्वती एवं शिव जी विवाह के बाद पहली बार पवित्र काशी नगरी में प्रवेश किया था। तभी से काशी में रंगभरी होली उत्सव मनाने का आरंभ हुआ
फाल्गुन मास की इस एकादशी के दिन काशी नगरी में बाबा विश्वनाथ का विशेष श्रृंगार करने के साथ ही होली उत्सव आरंभ हो जाता है। धार्मिक प्राचीन मान्यतानुसार रंगभरी एकादशी के दिन ही भगवान शिव एवं माता पार्वती अपने विवाह के बाद सबसे पहले काशी नगरी में ही आएं थे। तभी से इस एकादशी तिथि से फाल्गुन पूर्णिमा होली पर्व तक 6 दिवसीय रंभभरा होली महापर्व मनाया जाने लगा।


No comments:

Post a Comment

Pages