रेलवे ट्रैक पर 20 वर्षीय युवक का मिला शव - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 25 June 2021

रेलवे ट्रैक पर 20 वर्षीय युवक का मिला शव

 उरई आटा---------: (रिपोर्ट- आशीष पाठक भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के आटा रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर युवक का क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। गेटमैन ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा देखा तो घटना की जानकारी जीआरपी को दी। आटा इटौरा रोड स्थित रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर खंबा नंबर 1257,19 के पास गुरुवार की देर रात एक अज्ञात युवक का शव दो भागों में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची जीआरपी ने पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की पर कुछ पता नही चला। शव की जेब से एक पर्स मिला। जिसमें 35 रुपये और उसी की फोटो मिली। युवक काली रंग की बनियान, हरे रंग का पैंट व गले मे भगवा रंग का गमछा डाले हुए था। कान में बाली भी थी। कालपी जीआरपी के दरोगा जयलाल ने बताया कि युवक का नाम नीतेश दीवान उम्र 20 साल निवासी इमिलिया है। चार दिन पहले बड़ी बहन की शादी में आया था। चार बहनों में एकलौता भाई है। युवक कर्नाटक में ठेला लगाता था। 

No comments:

Post a Comment

Pages