जालौन उरई -------:(ब्यूरो- रिपोर्ट आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन24 नेटवर्क ) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कदौरा में एक मजनू की लैला ने बीच सड़क पर जूतम पेजार कर दी जालौन जिले के कदौरा कस्बे में शोहदे की छेड़खानी व अभद्रता से गुस्साई किशोरी ने भरे बाजार में चप्पलों से उसकी धुनाई कर दी। घटनास्थल पर तमाशबीनों ने धुनाई करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
किशोरी का आरोप है कि अभी चार दिन पूर्व उसने घर घुसकर जबरन अंगूठी पहना दी थी। तब समझौता हुआ था, लेकिन रविवार को दोबारा उसने छेड़खानी की तो उसकी पिटाई कर दी। चार दिन पूर्व एक सभासद के पुत्र ने रिश्तेदारी में आई किशोरी के साथ छेड़खानी करते हुए जबरन अंगुली में अंगूठी पहना दी थी, जिस पर किशोरी ने मामले की जानकारी रिश्तेदारों व परिजनों को दी थी।
परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी। आरोप है कि पुलिस ने किशोरी के परिजनों पर दबाब बनाकर समझौता करा दिया था, लेकिन फिर भी सिरफिरे आशिक की हरकतों में विराम नहीं लगा और उसने रविवार को एक बार फिर किशोरी के साथ छेड़खानी की तो गुस्साई किशोरी ने भी सिरफिरे आशिक को घर के दरवाजे पर ही चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।
जिससे वहां तमाशबीनों की भीड़ लग गई और उन्होंने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नगर में दिन भर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना रहा।
No comments:
Post a Comment