ठेकेदार को फोन पर धमकी दे रहे चौकी इंचार्ज पूरा परिवार दहशत में - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 29 August 2020

ठेकेदार को फोन पर धमकी दे रहे चौकी इंचार्ज पूरा परिवार दहशत में

 जालौन उरईके-------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में मंडी चौकी इंचार्ज की दबंगई सामने आई जहां पर एक वृद्ध ठेकेदार को फोन पर धमकी दी व घर के दरवाजे पर जाकर गाली गलौज कर घर का ताला तोड़ने की कोशिश की और वहीं पर खड़ी बाइक को चकनाचूर कर दिया आपको घटना से अवगत कराते चलें कि जनपद जालौन के मुख्यालय उरई के मोहल्ला तुलसीनगर निवासी सुरेश गुप्ता ठेकेदार की दरवाजे पर खड़ी बाइक इस लिए तोड़ डाली कि सुरेश गुप्ता से पैसे की मांग कर रहा था इस लिए बार-बार पुलिस चौकी आने की धमकी भी दे रहा था। सूत्रों की मानें तो चौकी प्रभारी रामवीर सिंह अपने साथ में चार सिपाही भी लिए थे। इसी दबंगई के चलते सुरेश गुप्ता के घर पहुंच कर गाली-गलौज की बाद में बाहर खड़ी बाइक को तोड़ डाला। इस सम्बंध में वृद्ध सुरेश गुप्ता ठेकेदार का कहना है कि जिस समय चौकी प्रभारी उनके घर पर पहुंचे उस समय घर पर कोई नहीं था ताला बंद था जिसकों भी तोड़ने की कोशिश की गयी। उनका कहना है कि चौकी प्रभारी फोन पर तरह-तरह की धमकियां दे रहा है। जिससे वह और पूरा परिवार दहशत जदा है। उनका कहना है कि चौकी प्रभारी द्वारा की गयी अभद्रता की शिकायत उन्होंने फोन के माध्यम से एसपी से की है।

No comments:

Post a Comment

Pages