जमीनी रंजिश के चलते किसान को खेत में मारी गोली - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 7 August 2020

जमीनी रंजिश के चलते किसान को खेत में मारी गोली

 लखनऊ-------: (report -JP duvedi Bharat News Nation 24 network ) उत्तर प्रदेश के बहराइच मटेरा थाना क्षेत्र के मलुवा भकुरहा में जमीनी रंजिश में दबंगों ने खेत में किसान को गाेली मार दी। इसके बाद घर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर परिवार के छह सदस्यों को भी घायल कर दिया। आधे घंटे तक तांडव मचाने के बाद दबंग फरार हो गए। मेडिकल कॉलेज में घायलों को भर्ती कराया गया है। किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रिसिया थाना क्षेत्र के मलुवा भकुरहा के लव कुमार सिंह व जय बहादुर के बीच लंबे समय से जमीनी रंजिश चल रही है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जय बहादुर का 28 वर्षीय पुत्र राजू अपने खेत में गया था। पहले से ही घात लगाए बैठे लव कुमार सिंह व उनके परिवारजनों ने उस पर फायर झोंक दिया। गर्दन में गोली लगने से वह वहीं गिर गया।  इसके बाद दबंग सीधे राजू के घर पहुंच गए। बाहर बैठे लोगों पर लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। इसमें 28 वर्षीय मुकेश, 65 वर्षीय जय बहादुर, राजू की पत्नी व दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पर गांव के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद आरोपित फायरिंग करते हुए भाग निकले। गांव में गोलीबारी की सूचना पाकर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, सी ओ नानपारा जंग बहादुर व तीन थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें लवकुमार सिंह व उनके बेटे रोहित सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गांव में चढ़कर गोलीबारी से गांव के लोग एकजुट हो गए। चारों तरफ से घेराबंदी देखकर आरोपित लव कुमार सिंह भागने लगे, तभी उनकी दो नली लाइसेंसी बंदूक छूट गई, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

No comments:

Post a Comment

Pages