उरई जालौन-----:( ब्यूरो रिपोर्ट- शिव संपत्ति शर्मा भारत न्यूज़ नेशन 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात महेवा -पिपरौंधा संपर्क मार्ग के किनारे पेड़ से 50 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली। सुबह गांव वालो ने शव को झूलते देखा तो हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना चुर्खी के ग्राम औता निवासी अविवाहित मंटाई 50 वर्ष पुत्र भगवान दास के खिलाफ चुर्खी थाने मे कई आपराधिक मुक़दमे चल रहे है जो चुर्खी थाने का हिस्ट्रीशीटर है इसी कारण अपने गांव से अधिकतर गायब रहता था। 16/17 जनवरी की रात महेवा - पिपरौंधा संपर्क मार्ग के किनारे लगे नीम के पेड़ से मटाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सुबह राहगीरों ने शव को पेड़ से लटकते हुए देखा तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी कालपी आर. पी. सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर. के. सिंह, चुर्खी थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा, उपनिरीक्षक विनेश प्रजापति घटना स्थल पर पहुंचे तथा घटना स्थल का निरीक्षण किया बाद में मृतक के शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
No comments:
Post a Comment