जालौन उरई -------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन कोरोना वायरस संक्रमण covid-19 जनपद जालौन में थमने का नाम नहीं ले रहा है देर रात तीन नए कोरोना पॉजिटिव और आए हैं अब जनपद जालौन में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 70 हो गई है जिसमें एक्टिव केस 25 हैं सभी को अवगत कराना है कि पूर्व गोखले नगर कोंच की एक महिला कोरोना पाॅजिटिव पाया गया था, जिसकी काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग में गांधी नगर कोंच की एक महिला की रिपोर्ट कोराना पाॅजिटिव आयी है। साथ ही एक महिला गोपालगंज उरई जो दिल्ली से आयी थी, जिसका भी सेम्पल लिया गया, जिसकी भी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। साथ ही ग्राम बावली विकास खण्ड कुठोन्द की एक महिला का भी सेम्पल भेजा गया था, जिसकी भी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। साथ ही जय प्रकाश नगर कोंच के एक व्यक्ति झाँसी इलाज हेतु गये थे, जिनका वहाँ सेम्पल लिया गया, जिनकी भी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। उक्त सभी रिपोर्ट दिनांक 08.06.2020 के देर रात 03 और केस नये आये है। अब जनपद में कोरोना पाॅजिटिव की कुल संख्या 70 हो गयी है। अब जनपद में कोरोना के एक्टिव केस की कुल संख्या 25 है।
द्वारा जिला प्रशासन जालौन
No comments:
Post a Comment