ट्रेन से चुराई गई लाइसेंसी रिवाल्वर 6 वर्ष बाद वरामद
जालौन उरई-------: (रिपोर्ट आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठौंद थाना पुलिस ने एक चोरी की लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया और चोरी व लूट की योजना बनाते हुए तीन अभियुक्तों को अबैध असलाह व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद जालौन के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक Dr Yashwant के दिशा निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह ने खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि जनपद पुलिस अपराध रोकथाम चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति ,लुटेरे वाहन चोर ,वाधित अपराधियो शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चला रही थी तभी थाना कुठौंद थाना अध्यक्ष अरुण तिवारी को मुखबिर की सूचना पर चोरी की लाइसेंसी रिवाल्वर व कट्टा व 2 जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त शमसाद पुत्र हसन अली निवासी ग्राम सहजादपुर थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात को कुठौंद के बंगरा के बागर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया अभियुक्त से पूछताछ पर अभियुक्त फारुख ने बताया कि मैने ट्रेन में एक अटेची चोरी की थी जिसमे एक लाइसेंसी रिवाल्वर थी जिसको मेने कानपुर देहात के वकील को 10 हजार रुपये में बेची थी
वहीं मुखबिर की सूचना पर कुठौंद थानाध्यक्ष अरुण तिवारी ने दविश देकर 3 अभियुक्तों जिसमे फारुख पुत्र मुस्तफा निवासी कुकरगांव थाना उरई कोतवाली जनपद जालोन,शुभम मिश्रा पुत्र आशीष मिश्रा निवासी ब्लाक न0 9/32 लेवर कालोनी दादानगर जनपद कानपुर नगर,किशन मिश्रा पुत्र स्व आशीष मिश्रा निवासी ब्लाक 9/32 लेवर कालोनी दादानगर जनपद कानपुर नगर को एक तमंचा 2 जिंदा कारतूस,एक चाकू,एक प्लास्टिक टार्च,एक इंडिका कर up78bk8244 के साथ गिरफ्तार किया इनमें अभियुक्त फारुख के ऊपर पहले से धारा 41/411/413 भादवि थाना कोतवाली उरई ,धारा 41/411/413 भादवि कोतवाली उरई,धारा 399 भादवि थाना कुथोन्द धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कुठौंद जनपद जालौन में दर्ज है अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अरुण तिवारी ,उ0 नि0 दिव्य प्रकाश तिवारी,उ0 नि0 दिनेश कुमार,उ0 नि0 अर्जुन सिंह,का0 उमेश कुमार ,का0 प्रवीण कुमार ,का0 शिवम कुमार,चालक मलखान सिंह थाना कुठौंद जनपद जालौन आदि लोग गिरफ्तार करने की टीम में मौजूद रहे
No comments:
Post a Comment