उरई जालौन -------:( रिपोर्ट -विनय पांचाल भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल और काउंसिलिंग में चयनित 23 शिक्षकों को शनिवार को जिले की प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार ने कलक्ट्रेट सभागार में नियुक्तिपत्र दिए। उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों को कार्य के प्रति निष्ठावान रहने की सीख भी दी।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में नियुक्तियों को पारदर्शी बनाया गया है। फिर चाहे वह शिक्षकों की नियुक्तियां हो या फिर अन्य विभागों की, नियुक्तियों में सिर्फ योग्यता को आधार बनाया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में प्रथम चरण में 358 अभ्यर्थियों के सापेक्ष काउंसिलिंग में शामिल हुए 336 अभ्यर्थियों को 16 अक्टूबर को नियुक्तिपत्र दिए जा चुके हैं।
द्वितीय चरण में 23 अभ्यर्थियों को आज (शनिवार) को नियुक्तिपत्र दिए गए हैं। 24 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग में हिस्सा लिया। सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा, विधायक उरई गौरीशंकर, विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, बीएसए प्रेमचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment