रोड पर पड़ी घायल वृद्धा को देख गाड़ी से उतरी प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार इलाज हेतु पहुंचाया अस्पताल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 5 December 2020

रोड पर पड़ी घायल वृद्धा को देख गाड़ी से उतरी प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार इलाज हेतु पहुंचाया अस्पताल

 जालौन उरई ---------:(रिपोर्ट - विनय पांचाल भारत न्यूज़ नेशन 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र में वाहन की टक्कर से घायल हो गई थी वृद्धा शिक्षकों को नियुक्तिपत्र देने उरई जा रहीं प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार ने हादसे में घायल महिला को देखकर अपनी गाड़ी रुकवाई। पास जाकर घायल वृद्धा का हाल जाना और उसे थानाध्यक्ष की सरकारी गाड़ी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर इलाज कराया।
रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर गांव निवासी श्रीकुंवर (60) पत्नी गयाप्रसाद शनिवार को नाती के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रही थीं। कुठौंद थाना क्षेत्र के बस्तेपुर के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा घायल हो गईं। इसी बीच प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार अधिकारियों के साथ उधर से निकलीं। प्रभारीमंत्री ने अपनी गाड़ी रुकवाई और घायल के पास जाकर उसका हाल जाना। इसके बाद साथ में चल रहे कुठौंद थानाध्यक्ष अरुण कुमार की गाड़ी से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।


No comments:

Post a Comment

Pages