अधिवक्ता दिवस के अवसर पर हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान उरई जालौन द्वारा नगर के प्रसिद्ध एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 4 December 2020

अधिवक्ता दिवस के अवसर पर हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान उरई जालौन द्वारा नगर के प्रसिद्ध एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया

जालौन उरई---------:( प्रधान संपादक- डॉ.शिवकुमार कुमार पांचाल  भारत न्यूज़ नेशन 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन अधिवक्ता दिवस, 3 दिसम्बर, के अवसर पर हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान, उरई, जिला जालौन द्वारा उरई नगर के प्रसिद्ध एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इसमें सर्वप्रथम श्री आनंद स्वरूप श्रीवास्तव (सीनियर एडवोकेट उरई) का सम्मान जिला प्रभारी रोहित गुप्ता एवं संगठन सचिव श्री अनिरुद्ध विश्नोई द्वारा किया गया एवं उनसे शुभाशीष प्राप्त की । इसी क्रम में सुश्री मंजू रानी वर्मा (सदस्य परिवार परामर्श केंद्र उरई) का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया । जिला जालौन के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जगदीश कुमार पांचाल का अभिनंदन, जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार इमिलिया,जिला संगठन सचिव श्री अनिरुद्ध बिश्नोई एवं जिला प्रभारी द्वारा किया गया ।इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता पटेल भी उपस्थित रही । हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान के बुंदेलखंड  अध्यक्ष डॉ.शिव कुमार पांचाल ने कहा कि अधिवक्ताओं से ही समाज में एकता और शुचिता रहती है। न्याय दिलाने के लिए जो सदैव तत्पर रहते हैं, वह समाज में एक विशेष स्थान रखते हैं ।देश को आगे बढ़ाने में एवं अग्रणी बनाने में अधिवक्ताओं की भूमिका किसी भी तरीके से कम नहीं आंकी जा सकती है । देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक का परिदृश्य देखें तो जितने भी मुख्य नेता हुए हैं सभी ने अधिवक्ता के तौर पर ही काम शुरू किया था, चाहे वह हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हो , डॉक्टर अंबेडकर हो । आजादी दिलाने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका रही है । आज भी देश एवं समाज को एक रखने के लिए अधिवक्ताओं की समाज में भूमिका बढ़ती ही जा रही है ।हम आज इन सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान करते हुए और आशीर्वाद प्राप्त करते हुए मुझे बड़ा हर्ष हो रहा है और यह मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे इन वरिष्ठ अधिवक्ताओं का शुभ आशीष प्राप्त हुआ ।
जिला प्रभारी रोहित गुप्ता एवं संगठन सचिव श्री अनुज विश्नोई ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय पांचाल , जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार एमिलिया संगठन सचिव, श्री अनिरुद्ध बिश्नोई  , महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता पटेल  जिला सचिव श्री अनिरुद्ध प्रताप सिंह उपस्थित एवं विशेष सहयोगी गोपाल गहोई उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

Pages