सर्वदलीय किसान मोर्चा ने पैदल मार्च निकाल कर बिल वापस लेने की मांग उठाई - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 13 January 2021

सर्वदलीय किसान मोर्चा ने पैदल मार्च निकाल कर बिल वापस लेने की मांग उठाई

1- कलेक्ट्रेट गेट पर काटा हंगामा, बिल की जलाई प्रतियां
उरई जालौन------: ( ब्यूरो रिपोर्ट- भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय में आज सर्वदलीय किसान मोर्चा ने कोतवाली के सामने स्थित गांधी मार्केट गांधी चबूतरा से केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये काले कानून बिलों को वापस लिये जाने की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाल कर सड़कों पर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचे वैसे ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने गेट पर रोक लिया जहां पर किसान मोर्चा के लोगों कृषि कानून बिल की प्रतियां जलाकर किसान विरोधी बिल वापस लिये जाने की सरकार से मांग उठाई। सर्वदलीय किसान मोर्चा में प्रमुख रूप से सपा के वीरपाल सिंह यादव दादी, पुष्पेन्द्र यादव, सुरेन्द्र मौखरी, शफीकुर्रहमान कश्फी, महेश द्विवेदी सर, शिवेंद्र यादव, जयदेव यादव, मिर्जा साबिर बेग, प्रसपा के विष्णु पाल सिंह नन्नू राजा, का. कैलाश पाठक मोर्चा संयोजक, प्रदीप दीक्षित, मधूसूदन परिहार, जीवन बाल्मीकि, अशोक द्विवेदी, अशोक गुप्ता, गिरेन्द्र सिंह कुशवाहा, देवेन्द्र शुक्ला, शिवेंद्र प्रताप यादव, महेन्द्र कठेरिया, दीनदयाल काका, जितेंद्र यादव फौजी, राहुल पिरौना, कांग्रेस के पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, राजीव नारायण मिश्रा,  रेहान सिददीकी, चौ. शयाम सुन्दर, रामराज मुसमरिया, सिद्धार्थ दिवोलियां, अनुज मिश्रा, हिमांशु समाधिया, आनंद ठाकुर, संजय इकलासपुरा,  आलोक शुक्ला, आमिर फरीदी, समर काजी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages