जालौन /कदौर------------: (रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कदौरा कानाखेड़ा चन्दरसी बिजली लाइन को लेकर कई दिनों से चल रहा विवाद गुरुवार को एसडीओ की पहल पर खत्म हो गया है। विवाद खत्म होते ही लाइन का कार्य शुरू करा दिया गया है। एसडीओ ने बताया कि जांच में ग्रामीणों के जेई पर लगाए गए आरोप सही मिले है। जेई ने लाइन में रूटचार्ट में बदलाव किया था। उन्होंने जेई पर कार्रवाई के लिए अपनी जांच रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को भेज दी है। जल्द ही जेई पर कार्रवाई होगी. आप को घटना से अवगत करा दें कि कानाखेड़ा चन्दरसी के ग्रामीणों ने विगत दिनों कानाखेड़ा स्थित विद्युत उपकेंद्र में जेई पर रूट बदल कर लाइन बिछाने एवं सजातियों को लाभ देने का आरोप लगा कर धरना प्रदर्शन किया था। साथ ही बिछाई जा रही लाइन के कार्य को बंद करवा दिया था। मामले पर अधीक्षण अभियंता ने एसडीओ के नेतृत्व में चार सदस्यी टीम को जांच के निर्देश दिए थे।
एसडीओ ऋषभ राजपूत के नेतृत्व में टीम ने कानाखेड़ा पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। एसडीओ ने बताया कि जांच में पाया गया कि जेई ने अपने सजाती एक प्रधान को लाभ पहुंचाने के लिए लाइन का रूट बदल दिया था। जिस पर लाइन को पुराने रूट के हिसाब से बिझाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही जेई पर कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।
No comments:
Post a Comment