बैंकर्स की बैठक संपन्न स्वयं सहायता समूह से संबंधित पत्रावलीयों का जल्द हो निस्तारण-- जिला अधिकारी - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 1 June 2020

बैंकर्स की बैठक संपन्न स्वयं सहायता समूह से संबंधित पत्रावलीयों का जल्द हो निस्तारण-- जिला अधिकारी

जालौन उरई --------:: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण covid-19 लॉक डाउन 5 के दौरान विकास भवन सभागार में सोमवार को हुई बैंकर्स की बैठक में जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने निर्देश दिए कि कोरोना काल में अधिक से अधिक लोगों को रोजगारपरक लाभ दिए जाने हैं। इसके लिए सरकार बेहद गंभीर है। स्वयं सहायता समूहों से संबंधित जो पत्रावलियां लंबित हैं उनको बैंक अधिकारी शीघ्रता से निस्तारित करने का प्रयास करें। इसमें किसी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।

सबसे पहले सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने एनआरएलएम की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। डीसी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि विभिन्न बैंकों में समूहों के खाते खोले जाने हैं जिनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह की शिथिलता ठीक नहीं है। एलडीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कैंप लगाकर फाइलों का निस्तारण कराया जाएगा। सीसीएल की लंबित पत्रावलियों को निस्तारित कराया जाएगा। मेगा कैंप आठ व पच्चीस जून को सभी ब्लाक परिसरों में लगाया जाएगा। डीएम ने कहा कि सरकारी योजनाओं से संबंधित जो भी ऋण आवेदन हैं उनको लेकर गंभीरता दिखाई जानी चाहिए। जिससे कि अधिक से अधिक लोग रोजगार से जुड़ सकें। एलडीएम ने डीआरआइ योजना के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर नाबार्ड प्रबंधक प्रकाश कुमार, एलडीएम सुरेंद्र सिंह, बैंक अधिकारी पंकज सिंह सहित कई बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Pages