जालौन------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड के जनपद जालौन के आटा में एएनएम का कोर्स कर रही शादीशुदा छात्रा को चलती कार से हाईवे किनारे फेंक दिया गया। इससे छात्रा के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां हालत गंभीर देख झांसी रेफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि परिजन अभी स्पष्ट रूप से कुछ बता नहीं पा रहे और छात्रा भी बेहोश है।
इस कारण मामले में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। गुरुवार शाम को शहर के बाहर नेशनल हाईवे की करमेर व अजनारी रोड के किनारे किसान खेतों पर काम कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार आई और एक युवती को पास स्थित लिंक रोड पर फेंक कर वापस हाईवे की ओर निकल गई।
युवती का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। युवती की पहचान भावना (25) पुत्री दिनेश कुमार निवासी ग्राम सिलुआ थाना माधौगढ़ के रूप में हुई। अस्पताल पहुंची भावना की बहनों ने बताया कि उसकी शादी सीआरपीएफ में तैनात जवान देवेंद्र निवासी ग्राम गडरेना से चार साल पहले हुई थी।पति से विवाद के कारण भावना एक साल से उरई के आरटीओ कार्यालय के पास बहनों के साथ ही रह रही है। उरई में वह सिद्धिविनायक कॉलेज से एएनएम का कोर्स कर रही है। परिजनों ने भावना के साथ किसी बड़ी घटना के होने की आशंका जताई है। वहीं कोतवाल सुधाकर मिश्रा का कहना है कि भावना के होश में आने पर ही मामले का कुछ पता चल सकता है।
शव के पास मिली स्कूटी और मोबाइल
परिजनों के मुताबिक भावना गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी किसी सहेली के घर जाने के लिए स्कूटी से निकली थी। उसके पास मोबाइल भी था, लेकिन पुलिस को मौके से न तो मोबाइल मिला और न ही स्कूटी का कुछ पता चला। हालांकि जिस स्थान पर भावना को फेंका गया था, देर शाम उससे करीब 12 किमी. दूर डकोर थाना क्षेत्र के धरगुंवा के पास हाईवे के किनारे ही पुलिस को माधौगढ़ निवासी युवक सुमित का शव मिला। शव के पास भावना की स्कूटी खड़ी थी। मृतक के पास से भावना का फोन भी मिला। युवक के फोन में भावना की फोटो थी। पुलिस सुमित और भावना के मामले से जोड़कर जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment