हार्वेस्टर की चपेट में आने से खेत में मटर बीन रही 50 वर्षीय महिला की मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 6 March 2021

हार्वेस्टर की चपेट में आने से खेत में मटर बीन रही 50 वर्षीय महिला की मौत

 कोंच जालौन------:( रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कोच कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में खेतों में हार्वेस्टरिंग हो रही थी जहां पर 50 वर्ष की गरीब महिला खेत में मटर बीन रही थी जो हार्वेस्टर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि यदि मजदूर परिवार की ओर से कोई तहरीर मिलेगी तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को असूपुरा निवासी मुन्ना गुर्जर पुत्र जगन्नाथ सिंह के खेत में मटर की फसल की हार्वेस्टिंग हो रही थी जबकि कुछ महिलाएं और बच्चे हार्वेस्टर के पीछेे-पीछेे खेत में पड़ी मटर बीन रहे थे। इसी बीच बैक करतेे समय हार्वेस्टर मटर बीन रही विमलादेवी कुशवाहा (50) पत्नी दुर्गप्रसाद के ऊपर चढ़ गया। इससे उसकी मौकेे पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। इस बीच चालक अनिल मौके से भाग निकला। खेत मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विमला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी महेश कुमार का कहना है कि अभी इस मामले मेें कोई तहरीर नहीं आई है, अगर आती है तो दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम का कहना है कि लेखपाल से रिपोर्ट मंगाकर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Pages