स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अभी गल्हिया गांव में फैले डेंगू पर नियंत्रण नहीं कर सके थे कि देवरा गांव में अचानक से गांव में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई। बुधवार को बुखार से पीड़ित 18 ग्रामीणों की सीएचसी में जांच हुई। जिसमें 7 ग्रामीणों में डेंगू पाजिटिव निकला। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अशोक कुमार ने गांव पहुंच कर जायजा लिया। एसडीएम ने ग्रामीणों को साफ सफाई के रहने के साथ घरों में कूलर, मटके में कई दिनों तक भरे पानी को निकालने के लिए कहा। एसडीएम ने ग्रामीणों को बताया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में लार्वा देता है। चिकित्सकों की टीम ने पहुंच कर ग्रामीणों की जांच पड़ताल शुरू की। एसडीएम ने गांव में दवा का छिड़काव कराने के सख्त निर्देश दिए। इस बाबत सीएमओ डॉ. आरके सचान ने बताया कि गांव में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। विभागीय टीमें जांच करने में जुटी हैं।
हमीरपुर ---------: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 के बीच अब उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद हमीरपुर के तहसील राठ क्षेत्र के गल्हिया के बाद अब देवरा गांव में भी डेंगू ने अपने पैर पसार लिए हैं। गांव में डेंगू के मरीज मिलने से लोग डरे हुए हैं। नौरंगा सीएचसी की टीम ने पहुंच कर बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच करते हुए उन्हें जांच के लिए सीएचसी राठ भेजा। बुखार से पीड़ित हुए 18 ग्रामीणों की जांच में 7 ग्रामीण डेंगू पॉजिटिव निकले। वहीं मंगलवार की रात झांसी से ग्वालियर रेफर किए गए 28 वर्षीय अरविद की डेंगू से मौत हो गई।
No comments:
Post a Comment