जालौन----------: (रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारतNews Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के जालौन मैं मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान चौकी प्रभारी नीलम सिंह ने कहा महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। किसी भी विपरीत स्थिति में महिलाएं थाने आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। यदि थाने पर न आना चाहें तो टोल फ्री हेल्प लाइन पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं महिलाओं को उनके प्रति की होने वाली हिंसा के खिलाफ जागरूक करने के लिए कोतवाली परिसर स्थित महिला हेल्प डेस्क पर मिशन शक्ति अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
चौकी प्रभारी नीलम सिंह ने कहा कि महिलाओं को थाने पर अपनी शिकायत लेकर आने में डर महसूस होता है लेकिन पुलिस आपकी सहायता के लिए ही है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि महिलाएं स्वावलंबी बनें। इस दौरान कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र, अनिल कुमार, अर्चना, प्रीति, रूबी, सविता, विनीता, प्रियंका आदि मौजूद रहीं।
No comments:
Post a Comment