नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 24 March 2021

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

उरई जालौन--------:( ब्यूरो रिपोर्ट- भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में बेरोजगार युवक, युवतियों को संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपयों की ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अनेकों फर्जी नियुक्ति पत्र, तीन मोबाइल सहित अन्य कागजात बरामद किये हैं।
उक्त मामले का खुलासा करते हुये अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि वादी बृजेंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम सिकोहला थाना जसपुरा बादा ने अपने साथ व दोस्त जयसिंह यादव पुत्र राकेश सिंह निवासी नेगवा कोतवाली महोबा को पालीटैक्निक कालेज में संविदा पर नौक्री दिलाने के बहाने दो लाख 60 हजार रुपए ठग लेने के संबंध में बनाम मनोज कुमार पुत्र रामसजीवन निवासी ग्राम खमहरिया दसमी बारी थाना औराया जिला भदोही आदि तीन के विरुद्ध उरई कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 146/21 धारा 406, 420, 504, 507 भादवि पंजीकृत कराया था। इसके बाद एसपी के निर्देशन में सदर क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार के पर्यवेक्षण में ठगी करने वाले गिरोह की गिरफ्तारी के लिये कोतवाली पुलिस टीम, साइवर सेल को लगाया था। जिन्होंने आरोपी राहुल उर्फ प्रियांशु पुत्र जयराम निवासी एल्ड्रिच स्कूल झांसी रोड उरई को उसकी लोकेशन ट्रेस के आधार पर उसके आवास से व उसके साथी सनोज पुत्र रामसजीवन निवासी ग्राम खमरिया दसमी की बारी थाना औराया जिला भदोही व राजकुमार पुत्र अज्ञात निवासी चकेरी रोड कानपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्ज से फर्जी नियुक्ति पत्रों के साथ कई फर्जी प्रपत्रों के साथ तीन मोबाइल भी बरामद किये। ठग गिरोह को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय, उप निरीक्षक शिवकरन वर्मा, उप निरीक्षक रामप्रकाश यादव के साथ साइवर सेल के आलोक कुमार, संशाुत मिश्रा, आशुतोष गौतम, प्रदीप कुमार व आशुतोष सिंह शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपए नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

No comments:

Post a Comment

Pages