तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में कल किसानों का भारत बंद - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 25 March 2021

तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में कल किसानों का भारत बंद

 लखनऊ-------: (रिपोर्ट भारतNews Nation 24)देश भर में कल भारत बंद का ऐलान किया गया है। देश भर के किसान इस भारत बंद में शामिल होंगे। इस दौरान दुकानों, बाजारों और सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा जाएगा। शुक्रवार (26 मार्च) को सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक भारत बंद किया जाएगा। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर अड़े किसान कल पूरे देश में भारत बंद करेंगे। इस दौरान दुकानों, बाजार, व्यापारिक संगठन आदि को बंद रखने का ऐलान किया गया है। हालांकि, इसमें व्यापारी संगठन पूर्ण भागीदारी देंगे या नहीं इसको लेकर संशय बना हुआ है। व्यापारी इस भारत बंद में शामिल होंगे या नहीं, यह उन पर निर्भर है।किसानों के इस 12 घंटे के भारत बंद के दौरान देश भर की दुकानों, बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आह्वान किया है। सभी तरह की दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इस दौरान दूध और डेयरी के उत्पादों की डिलीवरी को लेकर समस्या आ सकती है। ऐसे मेंअगर आप रोज दूध और डेयरी के उत्पाद खरीद कर लाते हैं तो आप आज शाम को ही इसकी व्यवस्था कर लें। किसान संगठनों ने कहा है कि लोगों से स्वेच्छा से दुकानें बंद रखने को कहा गया है।




 

No comments:

Post a Comment

Pages