पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक फांसी पर झूला - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 23 March 2021

पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक फांसी पर झूला

 जालौन माधौगढ़------:( रिपोर्ट शिवबालक सिंह राजावत भारतNews Nation 24 ) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के माधौगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामहेतपुरा निवासी मजदूर युवक ने पारिवारिक कलह के चलते खुदातपुरा रोड पर सोमवार रात बेरी के पेड़ पर रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। सुबह खेतों पर जा रहे किसानों ने पेड़ पर लटका शव देखा तो सन्न रह गए। किसानों ने परिजनों एव पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पिजिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव रामहेतपुरा निवासी मजदूर नीतेश दोहरे (23) पुत्र अनिल कुमार सूरत (गुजरात) में मजदूरी करता था। दस दिन पहले गांव रामहेतपुरा आया था। ग्रह कलह के चलते नीतेश ने सोमवार रात खुदातपुरा रोड पर बेरी के पेड़ से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैै।मौत की खबर सुन मृतक की पत्नी शबनम, मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसका डेढ़ साल का एक बेटा भी है। वह पत्नी बच्चे के साथ सूरत में रहता था। अभी दस दिन पहले ही गांव आया था। कोतवाल बीएल यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।



No comments:

Post a Comment

Pages