उरई------: (रिपोर्ट गौरव मिश्रा भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने पंचायत चुनाव व जिले की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए तीन निरीक्षक तेरह उपनिरीक्षक पांच आरक्षियों की तैनाती इधर से उधर की गई। पुलिस कार्यालय से जारी सूची में निरीक्षक मिश्रा सुधाकर को अपराध शाखा से पैरवी सेल रिटसेल मानीटिरिंग सेल विशेष जांच प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया। निरीक्षक ललित कुमारी को महिला सेल व परिवार परामर्श केंद्र का प्रभार दिया गया है। संजय सिंह को मीडिया सेल व आईजी आरएस का प्रभार सौंपा गया है। उपनिरीक्षक शीतला प्रसाद को पुलिस लाइन से कोतवाली कालपी दिनेश कुमार कुरील को कालपी से कोटरा योगेंद्र शर्मा को पुलिस लाइन से कदौरा कमल किशोर को पुलिस लाइन से गोहन मेडिकल कालेज चौकी प्रभारी मंयक वर्मा को रेढ़र बंगरा चौकी इंचार्ज अनिल चौहान को सिरसाकलार योगेश पाठक को पुलिस लाइन से सिरसाकलार, लालबहादुर को एट से पिरौना चौकी का इंचार्ज बनाया गया।गौरव कुमार को रेढ़र से बंगरा चौकी प्रभारी बनाया गया। शहर कोतवाली में तैनात मंसूर अंसारी को मेडिकल चौकी प्रभारी, सिरसाकलार से रामचंद्र व पिरौना चौकी से अशोक कुमार वर्मा को पुलिस लाइन भेजा गया है। आरक्षी सुरेंद्र नाथ को पुलिस लाइन वीपी सिंह दानवीर को कालपी से पुलिस लाइन रविकुमार को एसओजी निखिल पटेल को पेशी कोंच स्थानांतरित किया है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
No comments:
Post a Comment