चोरी की 9 मोटरसाइकिल सहित तीन गिरफ्तार - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 6 March 2021

चोरी की 9 मोटरसाइकिल सहित तीन गिरफ्तार

 उरई जालौन------: (रिपोर्ट शिव सिंह सेंगर भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कालपी पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले गैंग के तीन बदमाशों को काशीखेरा रेलवे क्रोसिंग के पास से गिरफ्तार करके चोरी की नौ बाइकें बरामद की हैं।
सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कई स्थानों पर बाइक चोरी की घटनाएं हुई थीं। पुलिस टीम ने 5 व 6 मार्च की रात में काशीखेरा रेलवे क्रासिंग के पास से नितिन तिवारी उर्फ अपूर्व, उम्मेद यादव निवासी ग्राम पिपरायां थाना आटा तथा जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम कुरहना आलमगीर थाना कालपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से पिछले दिनों चुराई गईं नौ मोटरसाइकिलों को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि नितिन तिवारी पर चोरी, मारपीट, धोखाधड़ी से संबंधित 14 आपराधिक मुकदमे कालपी, आटा व उरई के थानों मे दर्ज हैं। वह कई बार वह जेल भी जा चुका है। दूसरा आरोपी उम्मेद सिंह यादव के विरुद्ध चोरी, धोखाधड़ी के तीन मामले कालपी कोतवाली में दर्ज हैं। इसी प्रकार तीसरे आरोपी जितेंद्र सिंह के खिलाफ भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।


No comments:

Post a Comment

Pages