नवागत अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने संभाला चार्ज
उरई जालौन------:( रिपोर्ट -आशीष पाठक भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन नवागत अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष,एवं क्राइम कट्रोल और चुस्त दुरूस्त कानून व्यवस्था को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताई।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह का स्थानान्तरण कर दिया गया था और उनके स्थान पर राकेश कुमार सिंह की यहां तैनाती की गई। राकेश कुमार सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के रहने वाले है और वर्ष 1995 बैच के पीपीएस है। उन्होंने अपनी शिक्षा एम•ए• फिलोस्पी से की। तथा जालौन आने से पूर्व वे बनारस फैजाबाद बनारस विशेष सुरक्षा एसपी सिटी प्रतापगढ़ एसपी कुंभ मेला प्रयाग राज 36 वाहिनी सेना कमांडेंट रामनगर वाराणसी आदि जिलों में बतौर एएसपी कार्य कर चुके हैं।
शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक सभागार में बुंदेलखंड बुलेटिन से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा जिले में शांतिपूर्ण माहौल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके अलावा कानून व्यवस्था को बनाये रखना, अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि सभी को न्याय मिले किसी के साथ अन्याय न हो। उन्होंने कहां कि अपराधियों और दबंगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। सभी के साथ समान व्यवहार किया जाएगा और सभी जो अपराध करेगा कानून के दायरे में होगा।
No comments:
Post a Comment