पानी की एक-एक बूंद संरक्षण करना चाहिएआज जो पानी बचा हुआ है कल इसका उपयोग होगा - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 22 March 2021

पानी की एक-एक बूंद संरक्षण करना चाहिएआज जो पानी बचा हुआ है कल इसका उपयोग होगा

जालौन उरई-------: (ब्यूरो रिपोर्ट--- भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन विश्व_जल_दिवस के अवसर पर जनपद जालौन में ग्राम कुकरगांव विकास खण्ड डकोर में स्थित नून नदी के पुनरोद्धार कार्य का शुभारम्भ विधायकगण एवं जिलाधिकारी के कर कमलों द्वारा शुभारम्भ किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का आरम्भ विधायक कालपी नरेन्द्र पाल सिंह जादौन ने विश्व जल दिवस के संबंध में अपने विचार प्रकट करते हुये कहा कि सभी को पानी की एक-एक बूंद का संरक्षण करना चाहिये क्योकि आज जो पानी बचा हुआ है वह कल इसका उपयोग होगा। उन्होने कहा कि लोग थोड़ी सी आवश्यकता के लिए अधिक से अधिक पानी बरबाद करते है, हमें पानी को बचाना होगा। विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व जल दिवस के अवसर पर हम लोग नून नदी की साफ-सफाई कर इसमें पानी और अधिक संरक्षित होने के लिये किया जा रहा है जिससे इस नदी के किनारे-किनारे रहने वाले गांव को पर्याप्त पानी मिल सके जिससे उनके जानवरों को भी पीने का पानी की दिक्कत न हो। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज विश्व जल दिवस एवं प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उन्होने कहा कि पानी की व्यवस्था सभी के लिये होनी चाहिये। उन्होने कहा कि बारिश का पानी बह जाता है उसका कही भी किसी काम हेतु उपयोग में नही हो पाता हैं। इसीलिए धरती में पानी की मात्रा बहुत कम हैं। हमें बरसात के पानी को सहेजना होगा। उन्होने कहा कि जनपद में 05 नदियां बहती है जिसमें एक नून नदी भी है जिसकी हम लोगो को साफ-सफाई करना हैं। उन्होने बताया कि आज मिशन शक्ति दिवस भी मनाया जा रहा है जिस पर उन्होने कहा कि इस दिन महिला स्वयं सहायता समूह की महिलायें अपने छोटे-छोटे कार्य को तैयार कर अपना तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार ला रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व जल दिवस के अवसर पर हम लोग नून नदी की साफ-सफाई कर उसमें अधिक से अधिक पानी संरक्षित करने हेतु अभियान चलाया जा रहा हैं। उन्होने कहा कि पानी का संरक्षण अधिक से अधिक किया जाना चाहिये नही तो आने वाले दिनों में पानी का स्तर बहुत नीचें चला जायेगा। उन्होने कहा कि हमें बरसात के पानी को रोकना चाहियें परन्तु पानी न रोकने के कारण वह बाहर बह जाता हैं। हमें पानी को बरबाद नही करना चाहिये। उन्होने कहा कि इस नदी की साफ-सफाई हो जाने से इसमें पानी बराबर बना रहेगा जिससे इसके किनारे के गांव को सिंचाई तथा पशुओं के पानी की आवश्यकता पूरी हो जायेगी। उन्होने इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं ग्रामवासियों को राष्ट्रीय जल मिशन जल शपथ दिलायी। उन्होने कहा कि मैं पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ लेता हूँ/लेती हूँ। मैं यह भी शपथ लेता हूँ/लेती हूँ कि मैं जल का समूचित उपयोग करूँगा/करूँगी तथा पानी की हर एक बूंद का संचयन करूँगा/करूँगी और कैच द रेन अभियान को बढ़ावा देने में पूरा सहयोग दूंगा/दूंगी। मैं पानी को एक अनमोल संपदा मानूँगा/मानूँगी और ऐसा मानते हुये ही इसका उपयोग करूँगा/करूँगी। मैं शपथ लेता हूँ/लेती हूँ कि मैं अपने परिवारजनों, मित्रों और पड़ोसियों को भी इसके विवेकपूर्ण उपयोग और उसे व्यर्थ नहीं करने के लिए प्रेरित करूँगा/करूँगी। यह ग्रह हमारा है और हम ही इसे बचा सकते हैं और अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। 
विधायकगण एवं जिलाधिकारी ने नून नदी के तट पर जाकर उसकी साफ-सफाई कर उसकी खुदाई की इसके उपरान्त विधायकगण एवं जिलाधिकारी ने नून नदी के किनारे किनारे पौध रोपण कर पानी से सिंचन किया। 
इस अवसर पर विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, विधायक कालपी नरेन्द्र पाल सिंह जादौन, विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 रामेन्द्र सिंह वना, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages