सेहत की सुरक्षा के लिए सभी को टीकाकरण कराना जरूरी -सदर इमाम हाफिज जमील अहमद उरई जालौन---------:(रिपोर्ट -विनय पांचाल भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के शहर मुख्यालय उरई में कोविड-19 टीकाकरण के लिए धर्मगुरु भी आगे आए हैं। उन्होंने जिला अस्पताल में बने बूथ पर मंगलवार को टीके लगवाकर समाज को संदेश दिया कि टीकाकरण कराने से न सिर्फ खुद का कोरोना से बचाव होगा, बल्कि दूसरों का भी बचाव हो सकेगा।जिले में राजकीय मेडिकल कालेजए जिला अस्पताल और जिला जेल समेत 15 जगह टीकाकरण के लिए बूथ बनाए गए थे। इसमें 1500 लोगों का टीकाकरण किया जाना था। जेल के 68 बंदियों समेत 766 का टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरुकता आ रही है। धर्मगुरु भी टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए आगे आए हैं। टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है। अभी तक कहीं से कोई प्रतिकूल सूचना नहीं आई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा सत्यप्रकाश का कहना है कि टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए सभी वर्गों को इसमें जोड़ने का काम किया जा रहा है। आज धर्मगुरुओं के माध्यम से संदेश दिया कि टीकाकरण बिना किसी भेदभाव के कराएं।
टीकाकरण कराने वाले सदर इमाम हाफिज जमील अहमद का कहना है कि सेहत की सुरक्षा के लिए सभी को टीकाकरण जरूर कराना है। कोरोना से बचाव के लिए दूसरे उपाय जैसे मास्क पहनना, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना भी जरूरी है। उधर शहर इमाम हाफिज मंजूर अहमद का कहना है कि वह टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने मस्जिद से सुबह एलान भी कराया था। उन्होंने लोगों को समझाया है कि टीकाकरण को लेकर किसी तरह की भ्रांति न पालें । टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है। वह संदेश देना चाहते हैं कि समाज की सुरक्षा के लिए सभी टीकाकरण कराएं ।
कोरोना के तीन नए केस आए
जिले में मंगलवार को कोरोना के तीन नए केस आए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3959 हो गई है। इसमें 46 की मौत हो चुकी है। 3894 ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 19 हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट में कालपी तहसील के परासन में एक, नदीगांव ब्लाक के धनौरा में एक और शहर के मोहल्ला पटेलनगर में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 550 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
No comments:
Post a Comment