जालौन कोंच --------:(रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड के जनपद जालौन में नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी कोंच भगत सिंह नगर निवासी पूर्व लेखपाल राम बिहारी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई है। इस बात की जानकारी सीओ राहुल पांडे ने भारत न्यूज़ नेशन 24 के पत्रकार अतुल शास्त्री को दी। बता दें कि करीब दो माह पूर्व राम बिहारी के खिलाफ दो किशोरों ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।
इसके बाद ही राम बिहारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने उसके घर से अश्लील सामग्री भी बरामद की थी। सीओ ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करने के बाद ही एनएसए की करवाई की है। जिससे कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।
No comments:
Post a Comment