जालौन उरई -------: (Riport- Shiv sampatti Sharma Bharat News Nation 24 network) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन थाना सिरसा कलार क्षेत्र के अंतर्गत 1 ग्राम में रात में सो रहे बहन भाई को सर्प के काटने से मौत हो गई जबकि पिता खेतों में पानी लगाने गया था घर पर मां अकेली थी आपको घटना से अवगत कराते चलें कि जनपद जालौन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छानी अहीर में देव सिंह 45 वर्ष पुत्र शिवनारायण के पुत्र छोटू 8 वर्ष एवं पुत्री काजल 11 वर्ष को रात में सांप के काटने से दोनों की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि देव सिंह मंगलवार को रात 7 बजे अपने खेत में पानी लगाने गया था। बच्चे शाम को खाना खाने के बाद रात में सो गए रात में लगभग 1 बजे लड़का एवं लड़की अचानक से रोने लगे तभी बच्चों की मां ने देखा कि बच्ची के हाथ में सांप ने काट लिया जिससे उसकी मां चीख-पुकार करने लगी गांव वाले मौके पर पहुंचे सांप काट कर घर में गई छुप चुका था रात में ही देव सिंह को सूचना दी गई देव सिंह घर आया घर आते दोनों बच्चों को उरई ले गए तभी रास्ते में दोनों की मृत्यु हो गई। देव सिंह की 7 पुत्रियां थी जिनमें तीन पुत्रियों की शादी हो गई थी और देव सिंह अकेले पुत्र था। घर में मातम छाया हुआ है।
Wednesday, 9 September 2020
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment