रोजी-रोटी की किल्लत बुंदेलखंड में चार लाख से ज्यादा मजदूर हुए बेरोजगार - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 29 March 2020

रोजी-रोटी की किल्लत बुंदेलखंड में चार लाख से ज्यादा मजदूर हुए बेरोजगार

बुंदेलखंड----------: उत्तर प्रदेश में पिछड़े बुंदेलखंड पहले से ही तंगहाली से जूझ रहे बुंदेलखंड वासियों के सामने लॉकडाउन एक बड़ा संकट बनकर सामने आ गया है। यहां के चार लाख से ज्यादा मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। दिल्ली, गाजियाबाद, हरियाणा, पंजाब और मध्यप्रदेश में रहकर मजदूरी करके गुजर बसर कर रहे परिवार अब वापस लौट रहे हैं। रविवार को ही दस हजार से भी ज्यादा की वापसी हुई। प्रशासन का कहना है कि पिछले चार दिनों से हर रोज करीब पांच हजार मजदूर विभिन्न जिलों से झांसी पहुंच रहे हैं। पंजाब में गेहूं कटाई के लिए जाने वाले मजदूरों को भी वापस कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Pages