कोरोना वायरस से व्याप्त महामारी में विद्युत कर्मियों का 1 दिन का वेतन सीएम कोष में - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 29 March 2020

कोरोना वायरस से व्याप्त महामारी में विद्युत कर्मियों का 1 दिन का वेतन सीएम कोष में

लखनऊ--------:उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संगठन  ने इस संकट के समय प्रदेश सरकार के साथ कंधे से कंधे मिलकर चलने का संकल्‍प लिया है। वहीं, उप्र बिजली निगमों के सभी जूनियर इंजीनियरो एवं प्रोन्नत अभिन्ताओं ने कोरोना वायरस से व्याप्त महामारी से निपटने के लिये एक दिन का वेतन प्रदेश सरकार को देने का आ़हवान किया है। 

मीडिया प्रभारी विमल चन्द पांडे ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय किया गया है। वहीं निर्बाण आपूर्ति बनी रहे, इसके लिए निष्‍ठा पूर्वक काम करने की बिजली अभियंताओं व कर्मियों से अपील की है। संरक्षक आरएस राय ने कहा प्रदेश सरकार के संगठन पूरी तरह से खडा है।                  

राज्य विधुत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन उप्र के केंद्रीय महासचिव इंजीनियर जय प्रकाश ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए संगठन के समसत सदस्‍यों ने  सामूहिक रुप से अपने एक दिन का वेतन दान करने का निर्णय किया है। संगठन के केंद्रीय महासचिव इं जय प्रकाश ने बताया कि 29 मार्च 2020 को उप्र उर्जा क्षेत्र के अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव उप्र शासन को पत्र लिखकर एक दिन का वेतन काटने का अनुरोध किया गया

वही, संगठन के केंद्रीय अध्‍यक्ष इंजीबी पटेल ने बताया कि उप्र ऊर्जा निगमो मे वर्तमान मे तैनात लगभग 6000 अवर अभियन्ताओं एवं 1700 प्रोन्नत अभियन्ताओ के एक दिन का वेतन दान को अगर जोडा जाए तो करीब 1.75 करोड़ रुपये सीएम पीडित सहाता कोष,उप्र में जमा होगा।

No comments:

Post a Comment

Pages