प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद जालौन के कालपी थानान्तर्गत ग्राम धमना निवासी रामलखन सिंह ने अपनी बहन मायादेवी की शादी झांसी के एरच थानान्र्गत ग्राम कर्ठरी में गयाप्रसाद सिंह के साथ किया। वर्तमान में मायादेवी की उम्र लगभग 50 वर्ष थी।
रामलखन का आरोप आरोप है कि उसकी बहन मायादेवी की बहू और जेठ के लड़के के बीच अवैध सम्बंध थे। जिसकी जानकारी होने पर मायादेवी ने इसका विरोध किया। जिससे नाराज होकर उनहोंने 31 मार्च को अकेला पाकर मायोदेवी के साथ मारपीट की। जिसकी जानकारी फोन कर उसे दी गई थी। लेकिन लाॅकडाउन के कारण वह मायादेवी के घर नहीं पहुंच सका। 2 अप्रैल को उक्त दोनों ने मिलकर उसकी बहन मायादेवी की मारपीट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसे छत से गिरना दिखा दिया।
इसकी शिकायत मृतका के भाई ने किसी प्रकार झांसी एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों से करते हुए अवगत कराया। शिकायत करते हुए उन्होंने न्याय की गुहार लगाई।
Monday, 6 April 2020
बहू और भतीजे के अवैध संबंधों का विरोध करने पर महिला की पीट-पीटकर हत्या
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment